Thursday, August 6, 2026

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं दरअसल मामला निराला ग्रीन आर्क सोसायटी का है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक जांच में पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सोसायटी के 11 टावरों में रहने वाले 1640 परिवारों में दहशत है। लोगों ने एओए और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से गंगाजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। बीते एक सप्ताह में सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुपों पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के केस लगातार सामने आने लगे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news