कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कवर्धा की टीम गश्त के दौरान सूचना के आधार पर बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक में पहुंची, जहां दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी जांच में आईपीएल मैचों पर हार-जीत और ओवर दर ओवर दांव लगाकर सट्टा संचालित करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोबाइल से मिले स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहीं रायगढ़ पुलिस ने भी एक अलग कार्रवाई में हाई-टेक तरीके से चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से आईफोन 16 प्रो समेत कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनमें ऑनलाइन लेनदेन और सट्टे से जुड़े चैट रिकॉर्ड शामिल हैं।
Related news

