Wednesday, July 8, 2026

दो अलग-अलग हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के धार और मंडला जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। धार के बदनावर क्षेत्र में देर शाम मजदूरों से भरा पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के प्रयास में पलट गया, जिससे एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और 8 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया है। वहीं मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news