Sunday, February 15, 2026

कांग्रेस के पांच पदाधिकारियों को नोटिस जारी

कोण्डागांव। कांग्रेस लगातार आंतरिक विवादों से घिरी दिखाई दे रही है। सचिन पायलट के दौरे के बाद से पार्टी में खींचतान बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष द्वारा पांच पदाधिकारियों को जारी कारण बताओ नोटिस पर नाराजगी तेज हो गई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर नाग ने नोटिस को अवैधानिक बताया है। वहीं पीतांबर नाग का कहना है कि प्रभारी का स्वागत युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने मिलकर किया था, इसमें कोई पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के पास नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है, यदि शिकायत थी तो संगठन बैठक में चर्चा होनी चाहिए थी। इस मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने भी नोटिस को गलत बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। मामला अब प्रदेश स्तर तक पहुंच चुका है और अगले निर्णय का इंतजार है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news