Tuesday, February 17, 2026

नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। अमरैय्यापारा में रहने वाली मधु सूर्यवंशी का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुंचीं । मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई।
मानिकपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मधु सूर्यवंशी मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा गांव की निवासी थी। एक साल पहले उसने अरुण सूर्यवंशी से प्रेम विवाह किया था और तब से ससुराल में ही रह रही थी।
बुधवार को परिजनों ने मधु को कमरे में फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। नवविवाहिता की मौत होने के कारण एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को भी सूचना भेजी गई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news