Thursday, July 9, 2026

बिजली विभाग की लापरवाही, टीसी मीटर खम्भों पर लटके

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने एक ओर बारिश के बीच बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सुरक्षा गाइडलाइन जारी किया है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के महादेव घाट स्थित देवांगन बाड़ी में लगी टीसी मीटर ने बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। यहां लगे टीसी मीटर बिजली खम्भों पर लटके हैं। मीटर के चारों ओर घांस और झाडिया से घिरा हुआ है। कई यूटिलिटी मीटर ढीले और मोटी लताओं में उलझे हुए हैं। इससे सुरक्षा के गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं।
बरसात के दिनों में इससे करंट की आशंका है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
लोगों ने बताया कि टीसी इस तरह से बिखरा पड़ा है कि कौनसा किसका मीटर है इसका भी पता लगाना असंभव हो जाता है। लापरवाही की सीमा तब पार हो गई, जब चंगोराभाटा सबस्टेशन से टीसी मीटर रीडिंग लेने आये कर्मचारी ने पिछले महीने एक उपभोक्ता का डोर लॉक बताकर रीडिंग ही नहीं लिया। लोगों ने कहा कि टीसी मीटर में डोर लॉक कैसे हो सकता है? या विभाग की लापरवाही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news