जगदलपुर। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन ने गोटपल्ली-पीडिया के जंगलों में छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया। जवानों ने 47 तरह की सामग्रियां जब्त कीं है। बरामद सामान में आईईडी बनाने के उपकरण, कॉर्डेक्स वायर और सेफ्टी फ्यूज आदि शामिल हैं। वायरलेस सेट और गोलियों के खाली खोके भी मिले, जो हमले की तैयारी की ओर इशारा करते हैं। सर्च ऑपरेशन कंपनी कमांडर के नेतृत्व में चलाया गया। कभी नक्सल गढ़ रहे इस इलाके में अब हालात तेजी से बदलते दिख रहे हैं। ग्रामीणों का भरोसा भी अब सुरक्षा बलों की ओर बढ़ रहा है। लगातार ऑपरेशन से इलाके में दहशत का माहौल खत्म हो रहा है।
Related news

