Monday, July 20, 2026

नरसिंहपुर पुलिस का गौरव बढ़ा, 14 थानों और कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

नरसिंहपुर पुलिस ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले के 14 पुलिस कार्यालयों और थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा और छिंदवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आईएसओ प्रमाण पत्र एसपी कार्यालय, रक्षित निरीक्षक कार्यालय समेत जिले के 12 प्रमुख थानों को बेहतर कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण और त्वरित जनसुनवाई जैसी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए दिया गया। आईजी प्रमोद वर्मा ने इस उपलब्धि पर पुलिस टीम को बधाई देते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान आईजी और डीआईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। साथ ही इंडियन कॉफी हाउस का उद्घाटन भी किया गया, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news