Sunday, August 23, 2026

नगर निगम ने मिठाई दुकान पर किया 10 हजार रुपए का जुर्माना

निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग ने खोडियार स्वीट्स के भीतर गन्दगी मिलने पर 10000 रूपये का जुर्माना किया
रायपुर। गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत मिलने पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के जोन कमिश्नर एन. आर. चंद्राकर के निर्देश पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर ठाकुर एवं सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव ने जोन क्षेत्र के तहत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र के अन्तर्गत भनपुरी मुख्य मार्ग में खोडियार स्वीट्स दुकान के भीतर सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया.
सम्बंधित दुकान के भीतर गन्दगी मिलने पर प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी. नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थल पर सम्बंधित दुकान के संचालक को भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना किया. प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news