Monday, August 31, 2026

टूटे बिजली तार से लगी आग और करंट की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद में आज एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सहित जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव 37 के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी।
मृतक को कुछ करने का मौका नहीं मिला। करंट के कारण बाइक में आग लग गई। जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल गई। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया है। उन्होंने कहा कि मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जायेगा। लापरवाही किसकी है हादसे का जिम्मेदार कौन है वह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news