Friday, July 10, 2026

शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर माँ की कुल्हाड़ी से हत्या

कांकेर। कांकेर थाने के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में एक शराबी बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद में अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में रहने वाले शराबी बेटा भीखम लाल उसेंडी ने अपनी मां बुधियारिन उसेंडी 61 से सोमवार को शराब के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news