Wednesday, August 12, 2026

कीटनाशक सेवन से मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी

मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के सिलगी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां और उसके बेटे ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है तथा उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news