Friday, August 28, 2026

बदमाशों ने की एटीएम मशीन उखाड़ कर पैसे लूटने की नाकाम कोशिश

बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। रविवार रात बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर पैसे लूटने की कोशिश की, लेकिन वे कैश निकालने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स खोलकर रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल वारदात में शामिल आरोपियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news