Sunday, August 30, 2026

मेडिकल छात्र की हादसे में मौत

जगदलपुर। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को वह दोस्तों के साथ पिकनिक से लौट रहा था। तभी आंधी-तूफान के कारण बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे बैठी छात्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक छात्र राजनांदगांव का निवासी था और हाल ही में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। तीन दिन तक इलाज के बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news