Thursday, February 19, 2026

शादीशुदा मौलाना ने युवती से धर्म छिपाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, कई लड़कियों की कर दी जिंदगी बर्बाद


उत्तरप्रदेश में लगभग रोजाना ही लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं मुरादाबाद में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. मुरादाबाद के डीलारी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा मौलाना ने अपना धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है. आरोप है कि मौलाना ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो धर्मांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता ने मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात निजामुद्दीन से हुई जिसने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्‍कर्म किया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो निजामुद्दीन ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. आरोप है कि आरोपी ने निकाह के लिए भी दबाव बनाया.

इसके बाद आरोपी ने निकाह की फर्जी रसीद बना ली. आरोप लगाया है कि पीड़िता को जब पता चला कि निजामुद्दीन कई लड़कियों को पहले भी धोका देकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर चुका. वह उसके साथ भी कुछ ऐसा ही कर रहा था. आरोप है कि 16 जनवरी साल 2022 को वह घर में अकेली थी तभी आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news