Wednesday, April 29, 2026

लिगेसी सर्किल गोल्ड एवार्ड से नवाजे गए नवकार कम्युनिकेशन के मानस कोचर

रायपुर के हयात होटल में अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल्स कम्पनी ट्रैव क्लेन द्वारा एवार्ड व प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ की सौ से ज्यादा ट्रेवल्स एजेंसियों ने भाग लिया । मीट में मॉरीशस मालदीव जैसे मशहूर ट्रेवल डेस्टिनेशन के विभिन्न रिसॉर्ट व क्रूज़ के प्रबंधकों ने प्रमोशन हेतु भाग लिया । कंपनी ने अपने छत्तीसगढ़ सहित रायपुर के टॉप ट्रैवल एजेंट्स की कॉन्फ्रेंस रखी थी । अवॉर्ड कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 4 ट्रैवल एजेंट्स को 2 सिल्वर व 2 गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । सदर बाजार रायपुर के प्रतिष्ठित नवकार कम्युनिकेशन प्रोपराइटर मानस कोचर को सर्वश्रेष्ठ लिगेसी सर्किल गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है । मानस कोचर विगत 15 वर्षों से रायपुर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र सदर बाजार में ट्रेवल्स के व्यवसाय में संलग्न हैं । ट्रेवल्स में रेल्वे व एयर टिकट के अलावा देश विदेश में प्रमुख डेस्टिनेशन के टूर पैकेज पर कार्य किया जाता है ।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news