Friday, August 21, 2026

छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, दो बाघों की खाल बरामद

छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ पैसेज के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB), वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बाघों की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान आरोपियों के ठिकाने से पैंगोलिन के शल्क भी बरामद हुए, जिससे अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी के संगठित नेटवर्क का संकेत मिला है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी होने और बाघों का शिकार इंद्रावती–अबूझमाड़ क्षेत्र में किए जाने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग ने इसे मध्य भारत के लगभग 400 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया है और कहा है कि वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news