Wednesday, September 2, 2026

MP शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती, नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग में जल्द ही 10 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज अपलोड करें। दस्तावेज अपलोड करने के लिए केवल तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं, जिसे लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने समय बढ़ाने की मांग की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। दस्तावेज अपलोड के बाद 19 से 21 जुलाई तक जिलों में कैंप लगाकर सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क जमा करने के बाद निर्धारित सत्यापन केंद्र पर पहुंचना होगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी है, ताकि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक स्कूल आवंटन कर नए शिक्षक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षाएं शुरू कर सकें।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news