Tuesday, March 24, 2026

‘धुरंधर 2′ फिल्म में बड़ी गलती, जाने फैंस ने क्या कहा……

‘धुरंधर 2′ रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई हुई है। दरअसल थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है। दर्शकों को इसकी तेज रफ्तार कहानी काफी पसंद आ रही है। एक्शन, ड्रामा और रियल घटनाओं से जुड़ी झलक इसे और दिलचस्प बनाती है।
लेकिन फिल्म के एक सीन में अर्जुन रामपाल एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं जो इल्यास कश्मीरी से मिलता-जुलता दिखाया गया है। असल जिंदगी में इल्यास कश्मीरी 2011 में मारा जा चुका था। लेकिन फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां यही किरदार 2023 में मारे गए अतीक अहमद की खबर टीवी पर देखता दिखता है। बस फिर क्या था। KRK ने इस पर ट्वीट करते हुए चुटकी ली कि ये तो डायरेक्टर आदित्य धर की नॉलेज है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे बड़ी गलती कहा, तो कुछ ने साफ कहा भाई, ये फिल्म है, हिस्ट्री की क्लास नहीं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news