Wednesday, July 1, 2026

30% मुनाफे का झांसा और खाली हुआ खाता, साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी को बनाया शिकार

भोपाल में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैंक कर्मचारी को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर 30 फीसदी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने 27 लाख 55 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने पीड़ित पुनीत तिवारी को एक फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया और शुरुआत में उसमें नकली मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद पुनीत ने ठगों के कहने पर 9 अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। जब उन्होंने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया और ऐप पर दिख रहा मुनाफा भी गायब हो गया। शिकायत के बाद मामला भोपाल के जहांगीराबाद थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल अब संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news