रायपुर। दो सट्टेबाजों को बेटिंग साइट का पैनल और लिंक बेचने के आरोप में आजाद चौक पुलिस ने रामसागरपारा के लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक एकाउंट की जांच कर रही है।
एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि आरोपी लोकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी से ऑनलाइन सट्टे के सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है जो मास्टर पैनल संचालक था। अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल को कबीरनगर पुलिस ने आकाश टांडी 31 वर्ष मस्जिद के पास कोटा और मोहम्मद आरिफ 50 वर्ष कोटेश्वर नगर कोटा को परमानंद नगर रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 4 स्मार्ट फोन और करीब 5 लाख कैश जब्त किए ग। दोनों से पूछताछ और मोबाइल के फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि ये लोकेश अग्रवाल से आईडी लेकर काम करते थे, हालांकि दोनों आरोपियों के गिरफ्तार होते ही लोकेश अग्रवाल फरार हो गया था। आरोपी से जब्त दो सेलफोन की जांच में कई राज खुलने की उम्मीद है।

