Tuesday, September 1, 2026

भोजन पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिरा

बालोद। गर्मी से वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। जंगल में भोजन पानी की कमी के चलते जगतरा गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया। उसकी उम्र 4 साल बताई जा रही है। तेंदुआ कुंए के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, भोजन-पानी की तलाश में जगतरा गांव पहुंचा तेंदुआ रात के समय कुंए में जा गिरा। इसकी जानकारी लोगों को आज सुबह जब लोग कुंए से पानी भरने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर मोटर पाइस से लटका हुआ तेंदुआ नजर आया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की जानकारी दी। बालोद वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news