Friday, August 21, 2026

तेजी से फैल रहा पीलिया का प्रकोप, 22 लोग संक्रमित


दुर्ग . जिले के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया तेजी से फैल रहा है, जिससे अब तक 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि दूषित पेयजल की वजह से यह बीमारी फैल रही है, जिनमें से एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि एक ही परिवार के तीन बच्चे भी पीलिया से ग्रसित हो चुके हैं।

बता दे की गौतम नगर पहले भी जलजनित बीमारियों से प्रभावित रहा है। पिछली बार इस क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला था, जिससे कई लोग बीमार हुए थे। अब एक बार फिर दूषित पानी की समस्या के कारण पीलिया फैल रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news