Sunday, February 15, 2026

जगदलपुर – पतंग उड़ाते 5 मंजिला इमारत से गिरकर बच्चे की मौत, इलाके में पसरा मातम

जगदलपुर जिले में 5 मंजिला इमारत की छत से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है।

बताया जा रहा है कि बच्‍चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका पैर स्लिप हो गया और वह छत से गिर पड़ा। जैसे ही परिजनों ने बच्चे को गिरते देखा, उन्होंने तुरंत उसे महारानी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news