Saturday, June 27, 2026

आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं का खुलासा, कई अस्पताल जांच के घेरे में

 दुर्ग जिले में निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी मरीजों के इलाज और अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की जांच में संकेत मिले हैं कि ओडिशा से एजेंटों के माध्यम से मरीजों को लाकर अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है और सामान्य बीमारियों के नाम पर महंगे सर्जिकल पैकेज का गलत तरीके से दावा किया जा रहा है। शिकायत के बाद सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच दल ने 22 और 23 जून को जिले के एसआर हॉस्पिटल (चिखली), एएम हॉस्पिटल (चरोदा), सूरज नर्सिंग होम, भिलाई नर्सिंग होम और नवजीवन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जहां ओपीडी, आईपीडी और आयुष्मान योजना के तहत मरीजों की फाइलों की जांच की गई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news