Tuesday, July 21, 2026

अंतरजातीय विवाह बना विवाद का कारण, वकील दंपत्ति पहुंचा पुलिस के पास

खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम देवरी में अंतरजातीय विवाह को लेकर विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। अधिवक्ता नेमीचंद वर्मा और उनकी पत्नी प्रमिला सोनकर ने समाज के कुछ कथित पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, 35 हजार रुपये की अवैध वसूली, जबरन सामूहिक भोज कराने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। दंपती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में नेमीचंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में अपनी इच्छा से प्रमिला सोनकर से विधि-विधान से विवाह किया था, जिसके बाद समाज की बैठक में अंतरजातीय विवाह को लेकर परिवार पर कथित रूप से 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरोप है कि राशि जमा करने और समाज की शर्तें पूरी करने के बावजूद उन्हें दोबारा सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news