Tuesday, July 21, 2026

आरंग में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

रायपुर जिले के आरंग स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप केंद्र परिसर में केंद्रीय विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ मध्य अंचल के विशेष महानिदेशक दीपक कुमार (IPS) रहे, जबकि छत्तीसगढ़ सेक्टर के महानिरीक्षक शालिन (IPS) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुणवत्ता, मूल्यपरक और समावेशी शिक्षा की परंपरा को रेखांकित किया गया। वर्तमान में विद्यालय में बालवाटिका-1 से कक्षा 5वीं तक करीब 320 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए नवीन भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news