Saturday, June 27, 2026

पत्नी की मौत के सदमे में पति ने जान दी

धमतरी। धमतरी में पत्नी की मौत के सदमे में पति ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अनिल सोनी के रूप में हुई है, जो कि ब्राह्मण पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक की पत्नी का निधन हो गया था, इसके बाद से वह काफी परेशान और तनाव में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news