Saturday, July 4, 2026

मणिपुर हिंसा के खिलाफ बनाई मानव श्रृंखला

रायपुर। शहर के विभिन्न सामाजिक, वामपंथी व कर्मचारी संगठनों ने मणिपुर हिंसा के विरोध में मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाई और मणिपुर की बीरेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। यह प्रदर्शन अंबेडकर चौक पर शाम को हुआ। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने बताया कि किसान, शिक्षक, छात्र, कर्मचारी व महिला संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां मानव श्रृंखला बनाकर मणिपुर में हिंसा का विरोध किया गया और हिंसा रोकने की मांग की गई। इस दौरान जोशीले नारे लगाए गए। मानव श्रृंखला के बाद सभा हुई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news