Monday, August 31, 2026

बंधक आदिवासी मजदूरों ने कर्नाटक से वीडियो कॉल कर मांगी मदद

सागर। सागर जिले में बीना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कंजिया और आसपास के गांवों के करीब डेढ़ दर्जन मजदूर मजदूरी करने गए थे, लेकिन उन्हें भोपाल के पास का कहकर कर्नाटक ले जाया गया और वहां बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। मजदूरों ने अपने परिवारों को इस स्थिति की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। मामले की जांच भानगढ़ थाना और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को मजदूरों ने वीडियो जारी कर मदद मांगी। एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि सागर एसपी ने संबंधित प्रदेश के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सभी मजदूरों को जल्द सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news