Friday, November 14, 2025

भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम में कबाड़ी वाले की गुंडागर्दी

भिलाई चरोदा : सूत्रों के मुताबिक भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम के अंंतर्गत अने वाले एक कबाड़ी ने अपनी गुंडागर्दी के जरिए महिला स्व सहायता समूह पर कबाडी बेचने का दबाव डाला रहा है। जो कि अनुचित है और इस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए।

भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम में एक कबाड़ी के द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के आधिकारी व कमर्चारियो पर दबाव व राजनीतिक धौंस दिखाते हुए घर घर कचरा संग्रहण करने वाले महिला स्व सहायता समूह पर कबाड़ी का सामान उसे बेचने का दबाव डाला जा रहा है.

यही नहीं, कबाड़ी द्वारा महिला स्व: सहायता समूह को रिक्शा छीन लेने की धमकी दी जा रही है। उक्त कबाड़ी के द्वारा निगम में रखे कबाड़ को औने पौने दाम में खरीदने की कोशिश कर निगम को लाखों रुपए का चूना लगाने की साजिश की जा रही है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। निगम हित में इस पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news