Thursday, February 19, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर त्रिलोचन चावला ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चावला ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री चावला ने मुख्यमंत्री को हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया।

भेंट के दौरान श्री चावला ने मुख्यमंत्री श्री साय को हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ द्वारा लिखित पुस्तक, जो जैन तीर्थंकरों पर आधारित है, भेंट की। उन्होंने अमलेश्वर (जिला दुर्ग) में संचालित हार्टफुलनेस योग आश्रम सहित संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे विविध आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news