Thursday, July 9, 2026

शराब के नशे धुत गाली गलौज करता मिला हेडमास्टर

सूरजपुर। सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल के समय में शराब के नशे में इतने धुत थे कि वे खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर नशे की हालत में जमीन पर लेटे हुए हैं और लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news