Sunday, February 15, 2026

प्रधान आरक्षक रिश्वत के आरोप में लाइन हाजिर

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले पर महिला पीड़िता से चालान पेश करने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया और उनके खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या पीड़ित पर दबाव डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news