Friday, February 20, 2026

’’मैक में ’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज, रायपुर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ श्री गणेश पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से हुई। इसमें काॅलेज परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ट्रस्टी राजेन्द्र अग्रवाल, काॅलेज चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी, एडमिनिस्ट्रेटर शिंवागी मिश्रा और छात्र उपस्थित थे।


पूजन के दौरान भगवान श्री गणेश को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान छात्रों ने भगवान गणेश की स्तुति में भजन की प्रस्तुति दी। जिसमें घर में पधारो गजानन जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश, म्हारे कीर्तन म रस बरसाओ, राम को देख कर श्री जानक नंदिनी, द्वारपालो , हे नाम रे, वो भोले बाबा, मेरे घर राम आए है, सजा दो घर को गुलशन सा, और कभी राम बनके कभी श्याम बनके जैसे संगीत की प्रस्तुति दी। इससे वातावरण भक्तिमय और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति आस्था एवं सम्मान का भाव विकसित करना था। आखिर में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news