Tuesday, July 14, 2026

चार नाबालिगों ने की बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार की हत्या

बिलासपुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह परिसर में गार्ड नरेंद्र कुमार खांडे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में चार नाबालिगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि नाबालिगों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर हाथ-पैर बांधकर गला दबाया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news