असम के जोगीघोपा स्थित नरनारायण सेतु पर काम कर रहे चार मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच इंडियन रेलवे ने शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर निर्माण और रखरखाव कार्य से जुड़े काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशाओं से अलग-बगल के ट्रैक पर दो ट्रेन आ गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में चारों मजदूर आ गए । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ, मजदूरों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को ट्रैक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
आप की राय
Related news

