Wednesday, September 2, 2026

दो कारों की भिड़ंत में चार की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। यह हादसा बैरसिया इलाके के पिपलिया‑हसनाबाद गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद और नवेद के रूप में हुई है, जबकि सचिन नामक युवक को उपचार के लिए बैरसिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी कार में सवार युवक को भी चोट आई, जिसे भोपाल रेफर किया गया। सभी मृतक शिवपुर के रहने वाले थे और राजधानी में निजी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news