Tuesday, February 17, 2026

दो करोड़ की साइबर ठगी में 4 आरोपी गिरफ्तार


राजनांदगांव। राजनांदगांव साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपए की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को हरियाणा और मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धीरज सिंह 34, अरविंद्र ठाकुर 30, डिम्पल सिंह यादव 22 और राधेश्याम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए।आरोपी डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग महिला और एक युवा व्यापारी को निशाना बना रहे थे।
डिजिटल अरेस्ट केस में ठगों ने फर्जी CBI अधिकारी और जज बनकर बुजुर्ग महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर 79,69,047 रुपए ठग लिए।
वहीं शेयर ट्रेडिंग ठगी में एक व्यापारी को फर्जी वेबसाइट लिंक भेजकर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया, जिससे उससे 1,21,53,590 रुपए ठगे गए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news