Wednesday, April 29, 2026

पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने बजट पर उठाए सवाल

नगर पालिका परिषद के हालिया बजट को लेकर कांग्रेस से जुड़े मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 08 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपक ठाकुर ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष घोषित कई विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं रही है, जिससे आमजन में अपेक्षित भरोसा नहीं बन पाया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व बजट में शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण और सुंदरीकरण से जुड़े कई प्रावधान किए गए थे, लेकिन कुछ कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सके हैं। उदाहरण के तौर पर शंकर नगर क्षेत्र में प्रस्तावित गौरव पथ और अन्य मार्गों के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर उन्होंने चिंता जताई। इसके साथ ही तालाबों के सुंदरीकरण से जुड़े कार्यों में भी अपेक्षित गति नहीं दिखने की बात कही।
दीपक ठाकुर ने वर्तमान बजट के संदर्भ में कहा कि इसमें भी शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बाजार क्षेत्र की व्यवस्था और नाली- सड़क सुधार पर पर्याप्त फोकस दिखाई नहीं देता। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि घोषित योजनाओं की नियमित समीक्षा हो और प्रगति की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की जाए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news