Friday, July 3, 2026

पूर्व आरक्षक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में पूर्व में पदस्थ आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक युवती से शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उसे शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी की बात सामने आई तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की और कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news