Saturday, May 23, 2026

क़ुदरगढ़ देवी धाम में लगी आग से मची अफरा -तफरी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घने जंगलों के बीच स्थित कुदरगढ़ देवी धाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रांगण के बाहर जलती अगरबत्तियों से यह आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जहां श्रद्धालु सामान्यतः नारियल फोड़ने वाले स्थान के पास अगरबत्ती जलाते हैं। घटना के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती पार्वती के दर्शन के लिए मंदिर में मौजूद थे और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ज्योति कलश भवन भी इसकी चपेट में आ गया। हैरानी की बात यह है कि मंदिर परिसर में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। बता दें कि कुदरगढ़ देवी धाम को मां भगवती पार्वती की तपस्थली माना जाता है, जहां लगभग 400 वर्ष पूर्व राजा बालंद द्वारा माता बागेश्वरी की स्थापना की गई थी और यह स्थान ऐतिहासिक व धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है, जहां आज भी नवरात्र के दौरान चौहान वंश के वंशज द्वारा पहली आरती करने की परंपरा निभाई जाती है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news