Saturday, August 29, 2026

पाइप गोडाउन में लगी आग

बलौदाबाजार-भाटापारा । बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है। यह घटना भाटापारा शहर थाने क्षेत्र की है।
भाटापारा शहर थाने क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था। बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में काला धुआं है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने के काम में जुटी है। आग किस वजह से लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news