Sunday, May 10, 2026

सिंप्लेक्स की डायरेक्टर संगीता शाह और पति केतन शाह पर जमीन की धोखाधड़ी मामले में एफआईआर

दुर्ग। करोड़ों की जमीन के धोखाधड़ी मामले में सुपेला थाना पुलिस ने सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई अदालत के निर्देश के बाद की गई। पीड़ित सुनील कुमार सोमन ने पुलिस को बताया कि ग्राम कोहका स्थित 0.10 हेक्टेयर जमीन को विवादमुक्त और पूरी तरह साफ बताते हुए आरोपियों ने उनके साथ 50 लाख रुपये में सौदा किया था। पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च 2023 को इस जमीन का एग्रीमेंट हुआ और 10 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए थे। बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया।
जांच में सामने आया कि जिस जमीन को बेचने का दावा किया गया था, उसके दस्तावेज पहले से ही एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के पास गिरवी हैं। इस जमीन के आधार पर 4.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। यह जानकारी खरीदार से छिपाई गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि सौदे के समय जमीन को विवादमुक्त बताया गया था। जबकि वह पहले से ही लीज और अन्य कानूनी विवादों में फंसी हुई थी। इस संबंध में शिकायत करने का बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तब मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर। कोर्ट के आदेश के बाद सुपेला थाना पुलिस ने संगीता शाह और केतन शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि संगीता शाह ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था, इसके चलते मामला और चर्चा में आ गया है।
पीड़ित सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली स्थिति के कारण उन्हें लंबे समय तक न्याय के लिए भटकना पड़ा। उनका कहना है कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news