Wednesday, April 22, 2026

नर्सिंग कौंसिल में गड़बड़ी पर 6 के खिलाफ एफआईआर

रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद जांच की गई। जाँच के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत शिकायत की गई। इस पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे ने इस संबंध में गोलबाजार थाने में 425 पन्नों की जांच रिपोर्ट दी है। काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे, कांकेर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की सुरीला जैन, अंबागढ़ चौकी कॉलेज की काजोल साहू, जांजगीर-चांपा की वसंता कुमार, मंजू एमएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल रायपुर के मैथ्यू फर्नाडिज और नरेंद्र देवांगन के खिलाफ भी तथ्यों को छिपाने, भ्रामक जानकारी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप सामने आया है। इन दोनों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news