Thursday, August 20, 2026

स्कूल में छात्र की पिटाई पर शिक्षक के खिलाफ FIR

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार, कक्षा 7वीं के छात्र को शॉर्ट रिसेस के बाद कक्षा में करीब 1 मिनट देर से पहुंचने पर शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। इस घटना में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं में भी भय का माहौल बताया जा रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news