Monday, August 31, 2026

किसान बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र खुलवाने धरने पर बैठे

कोंडागांव। विश्रामपुरी में किसानों ने ग्राम बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान किसानों ने बताया कि वे कई बार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन काे आवेदन दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी हल नहीं निकला। जिसके कारण किसान अब मज़बूरी में धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक ग्राम बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खुलेगा हम यहीं डटे रहेंगे।
पूरा मामला केशकाल विधानसभा अंतर्गत बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र का हाेने से तथा इसकी जानकारी मिलने से केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम किसानों से मिलने धरना स्थल पहुंचे। सभी किसान 4-5 घण्टे तक चक्काजाम करने के बाद वापस धरना स्थल पहुंचकर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुलाकात कर संवाद किया। विधायक ने शासन प्रशासन से बातचीत कर जल्द धान खरीदी केंद्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि बाड़ागांव में धान खरीदी केंद्र शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि धान खरीदी केंद्र को लेकर किसानों की इस लड़ाई में मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं। वहीं विधायक के मुलाकात के बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। विश्रामपुरी में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news