Sunday, June 28, 2026

बिजली गिरने से किसान की मौत, घर में लगी आग

बिजली गिरने से तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार निवासी धर्मसिंह गोंड (50) की खेत में मचान पर सोते समय मौत हो गई, जबकि उनके पिता पुनीत राम गोंड (70) घायल हो गए। घायल पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी बीच कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा में भी आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन के खपरैल वाले घर में आग लग गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान और गाड़ियों की सीटें जल गईं, लेकिन परिवार सुरक्षित रहा। महासमुंद और बागबाहरा की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news