Wednesday, August 19, 2026

मासूम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने स्थिति सामान्य बताते हुए रेफर की आवश्यकता नहीं बताई थी। सुबह बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई और उन्होंने अस्पताल का सामान सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं एसडीएम ने बताया कि अस्पताल को फिलहाल बंद कर दिया गया है और सीएमएचओ को जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news