Friday, June 26, 2026

सिंगापुर टाउनशिप में चल रही थी फेक करेंसी फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा

मध्यप्रदेश के इंदौर में गांधी नगर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सिंगापुर टाउनशिप स्थित किराए के फ्लैट पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि चौधरी, संजय वैष्णव और दीपक पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हाईटेक प्रिंटिंग मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर, विशेष पेपर और 200-200 रुपये के कुल 80 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट की मदद से असली जैसे दिखने वाले नकली नोट तैयार करते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि चौधरी पहले भी जाली नोटों के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद फिर इसी अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और नकली नोटों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news